{"_id":"5c7c2fd5bdec2211df4147c6","slug":"51551642581-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : डिस्कोथेक के बाहर 2 पक्षों में से एक पक्ष ने किया हवाई फायर..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : डिस्कोथेक के बाहर 2 पक्षों में से एक पक्ष ने किया हवाई फायर..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर डाली फायरिंग की सूचना निकली अफवाह
डिस्को थेक में दो पक्षों में कहासुनी के बाद बाहर एक पक्ष द्वारा हवाई फायर करने की डाली थी पोस्ट, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। शनिवार रात को डिस्को थेक की पार्टी के अंदर युवाओं में कहासुनी हो गई जो बाहर जाकर फायरिंग में तबदील हो गई। ये जानकारी सोशल मीडिया के जरिये पुलिस अधिकारियों को मिली तो एएसआई सतनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत जांच की लेकिन यह अफवाह निकली।
शनिवार रात को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब किसी ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर पोस्ट किया कि जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर स्थित दि विलेज पिटब्रियू के अंदर युवाओं ने एक-दूसरे के ऊपर शराब गिराई जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बाहर आकर हवाई फायर किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर आई पोस्ट को फर्जी करार दिया और अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
क्लबों में देर रात तक चलती है पार्टियां
शहर में आधा दर्जन से अधिक डिस्को थेक क्लब मौजूद हैं। शहरवासियों का आरोप है कि इन क्लबों में देर रात तक पार्टियां चलती हैं युवक-युवतियां नशे का सेवन करते हैं और बाद में सड़कों पर उत्पात मचाते हैं जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
कोट्स :::
पार्टी के अंदर कुछ युवकों की आपस में बहसबाजी हो गई, जिनको बाउंसरों की मदद से बाहर कर दिया जबकि क्लब के बाहर कोई फायरिंग नहीं हुई। जरूर किसी ने सोशल मीडिया पर झूठी पोस्ट डालकर बदनाम करने की कोशिश की है।
-अमन सिक्का, मालिक, दि विलेज पिटब्रियू डिस्कोथेक, जीरकपुर।
कोट्स :::
शनिवार रात 12 बजे शहर के सभी क्लबों को बंद करवा दिया था। सोशल मीडिया पर गोली चलने की सूचना मात्र अफवाह है। सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट शेयर करने वाले की पहचान के लिए आईटी सेल की मदद ली जा रही है। आरोपी की पहचान करके उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
-गुरजीत सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर।