फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : रेडीमेड कपड़ों की 2 दुकानों को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

जीरकपुर : रेडीमेड कपड़ों की 2 दुकानों को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना

Sat, 19 Jan 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : रेडीमेड कपड़ों की 2 दुकानों को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना
रेडिमेड कपड़ों की दो दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों के कपड़ों पर किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। यहां की सबसे पुरानी मार्केट में वीरवार देर रात अज्ञात चोरों ने रेडिमेड की 2 दुकानों को अपना निशाना बनाया। आरोपी लाखों रुपये के कपड़ों को एक जीप में डालकर ले गए। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जीरकपुर शहर की सबसे पुरानी और पहली मार्केट है। यहां चोरी की वारदात पुलिस के लिए शर्मनाक घटना है।
पभात रोड पर स्थित देव शॉपिंग कांप्लेक्स में स्थित पारथ रेडिमेड स्टोर के मालिक उमा शंकर निवासी बादल कालोनी ने बताया कि वीरवार देर शाम काम खत्म करने के बाद दुकान को ताला लगाकर घर चले गए। अगली सुबह उनके किसी जानकार ने फोन करके बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा। अंदर जाकर देखा तो दुकान के अंदर पड़ा रेडिमेड गारमेंट्स का सारा सामान गायब था, जिसकी सूचना पुलिस को दी। दुकान मालिक के अनुसार, चोर दुकान में से करीब 9 लाख रुपये का सामान और गल्ले में रखी 10 हजार की नकदी चुरा ले गए। ये 2 दुकानें हैं, जो अंदर की तरफ से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


बाक्स :
सामान को महिंदरा पिकअप जीप में भरकर ले गए चोर
मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिसने आरोपियों द्वारा तोड़े गए शटर का गहनता से निरीक्षण किया। देव शॉपिंग कांप्लेक्स का निरीक्षण करने के बाद सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें सामने आया कि महिंदरा पिकअप जीप की मदद से चोर रात करीब 3 बजे यहां पहुंचे। रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान का शटर तोड़ने के बाद आरोपी अंदर रखे सामान को उक्त जीप में भरकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि उमा शंकर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed