फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पुलिस ने प्रेमी संग फरार विवाहिता से गहने किए बरामद

पुलिस ने प्रेमी संग फरार विवाहिता से गहने किए बरामद

Thu, 22 Jun 2017 09:15 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने प्रेमी संग फरार विवाहिता से गहने किए बरामद
पुलिस ने प्रेमी संग फरार विवाहिता से गहने किए बरामद
विज्ञापन

-पति को नशीली दवा पिला कर बरवाला मार्ग स्थित इको ग्रीन कालोनी से हुई थी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
बरवाला मार्ग स्थित जीबीपी इको ग्रीन कालोनी से बीते दिनों पति को नशीली दवा पिला कर फरार हुई नवविवाहिता से पुलिस ने गहने बरामद कर लिए है। हालांकि शिकायतकर्ता ससुराल वालों ने विवाहिता पर नगदी भी ले जाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस नगदी बरामद नहीं कर सकी। इस बारे में विवाहिता रणजीता ने कहा कि उस पर नगदी का झूठा आरोप लगाया है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई केवल सिंह ने बताया कि आरोपी विवाहिता रणजीता का विवाह उसके परिजनों ने बिना मर्जी के कालोनी निवासी के साथ कर दिया था। लेकिन रणजीता किसी और को प्यार करती थी। शादी के कुछ दिन बाद ही रणजीता अपने पति को रात मे नशीली चीज पिला कर घर से गहने लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने रणजीता के पति दीपक की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस जब रणजीता को गिरफ्तार करने के छापेमारी कर रही थी। इस दौरान अदालत ने रणजीता को जमानत देते हुए पुलिस जांच में शामिल होने की बात कही थी। रणजीता ने जांच में पुलिस को घर से चोरी किए लाखों के गहने दे दिए है। रणजीता ने पुलिस को बताया कि उसने कोई भी नगदी चोरी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed