फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई बाइक

नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई बाइक

Tue, 09 Apr 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई बाइक
मदनपुरा के पास नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई बाइक
विज्ञापन

हादसे में खुद व पुलिस वाला दोनों जख्मी, गंभीर हालत में सेक्टर-16 चंडीगढ़ रेफर
बाइक सवार बिना हेल्मेट पहने चला रहा था बाइक, इसलिए आरोपी को रोका था
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गांव मदनपुरा में लगाए गए नाके पर एक बाइक सवार ने पुलिस वाले पर बाइक चढ़ा दी। हादसे में पुलिस मुलाजिम व बाइक सवार दोनों गंभीर रूप में घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते दोनों को सेक्टर-16 स्थित जनरल अस्पताल में भेज दिया गया था। बाइक चालक की पहचान परविन्द्र सिंह व पुलिस कर्मचारी सुखजीत पुरी के रूप में हुई है। मटौर थाने पुलिस ने परविन्द्र सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है।
रविवार सुबह नौ बजे के करीब पुलिस द्वारा मदनपुरा चौक के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल नाके से गुजरने लगा। चालक ने हेल्मेट नहीं पहना था और काफी तेज रफ्तार में था। नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारी सुखजीत पुरी ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने मोटरसाइकिल रोकने के बजाय पुलिस कर्मचारी की ओर सीधी कर ली।
विज्ञापन

आरोपी ने बाइक से पुलिस कर्मचारी सुखजीत को बुरी तरह हिट कर दिया। जिस दौरान बाइक चालक भी सड़क पर जा गिरा और पुलिस कर्मचारी भी बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। मोटरसाइकिल चालक परविन्द्र सिंह निवासी गांव कजहेड़ी (चंडीगढ़) का रहने वाला है। वह मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक आटो कंपनी में मकैनिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हालत है दोनों की
बाइक चालक परविन्द्र ने बताया कि उसके कान पर चोट आई है। अस्पताल में उसके कान पर टांके लगाए गए हैं। इसके अलावा उसकी आंख तथा माथे पर चोटें लगीं। सब-इंस्पेक्टर बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी सुखजीत पुरी की हालत गंभीर है जो ट्रॉमा सेंटर में इलाज के अधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed