{"_id":"5c8ffcd5bdec2258a5431ba6","slug":"41552940245-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : टिप्पर की चपेट में आकर चौथी कक्षा के छात्र की मौत..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : टिप्पर की चपेट में आकर चौथी कक्षा के छात्र की मौत..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से जा रहे चौथी के छात्र को टिप्पर ने कुचला
मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने किया केस दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पटियाला सड़क पर स्थित ट्रैफिक लाइट प्वाइंट के निकट साइकिल पर जा रहे चौथी कक्षा के छात्र को टिप्पर ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान 12 वर्षीय सुमित पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव बाकरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर हादसे के कथित आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सुमित गांव बाकरपुर के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। वह सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े 12 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद अपने साइकिल पर घर जा रहा था। गांव छत लाइट प्वाइंट के निकट पहुंचा तो जीरकपुर से मोहाली जा रहे एक टिप्पर ने उसे अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया और आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल में रखवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।