{"_id":"5c194a58bdec22570f347ac3","slug":"41545161304-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब से भरी जीप पकड़ी, कार चालक हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब से भरी जीप पकड़ी, कार चालक हुआ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बोलेरो जीप से बरामद हुई 205 पेटी शराब
- एक्साइज और पुलिस विभाग ने मिलकर लगाया था नाका
- घंड़ूआ थाने में दर्ज हुआ केस, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंचायत चुनावों से ठीक पहले चंडीगढ़ और हरियाणा की सस्ती शराब की तस्करी एक बार फिर जिले में बढ़ गई है। कर एवं आबकारी विभाग ने अब घंडूआं में स्पेशल नाके के दौरान शराब से भरी बोलैरो पिकअप पकड़ी है। जीप से 205 पेटी शराब बरामद हुई हैं। हालांकि जीप चालक मौके से फरार हो गया। विभाग ने शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक आबकारी व कर कमिश्नर मोहाली परमजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक कर एवं आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की भारी मात्रा में तस्करी होने वाली है। ऐसे में विभाग ने घंडूआं पुलिस को साथ लेकर घड़ूूआं में स्पेशल नाका लगाया। इस दौरान चंडीगढ़ साइड से आती हुई बोलैरो कार को रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई तो इसमें से 205 पेटी शराब बरामद हुई। हालांकि कार चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद विभाग ने कार को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
जिक्रयोग इससे पहले विभाग ने 400 के करीब शराब पेटियां एक गाड़ी से पकड़ी थीं। हालांकि कार चालक मौके से फरार हो गया था। इससे पहले आरोपी ने एक्साइज विभाग के अधिकारियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
बठिंडा नंबर की जीप में हो रही थी तस्करी
जब बोलैरो पिकअप से शराब पकड़ी है। वह बठिंडा नंबर की है। कर एवं आबकारी विभाग ने अब इस संबंध में बठिंडा के डीटीओ दफ्तर से भी इस बारे सारी जानकारी मांगी है। ताकि गाड़ी मालिक का नाम भी केस में शामिल किया जा सके।
पकड़ी गई सारी शराब अंग्रेजी थी
बोलैरो पिकअप कार से विभाग को 205 शराब की पेटियां बरामद हुई है। यह सारी अंग्रेजी शराब मार्का 999 पावर स्टाफ है। इस संबंधी घड़ूआं थाने में केस दर्ज किया गया है।