फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   करोड़ों ठगने वाला एक शातिर आरोपी पुलिस ने किया काबू

करोड़ों ठगने वाला एक शातिर आरोपी पुलिस ने किया काबू

Wed, 12 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों ठगने वाला एक शातिर आरोपी पुलिस ने किया काबू
- आरोपी को लुधियाना से किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन

- अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिला पुलिस ने एक ऐसे शातिर भगौड़े को काबू किया है जो यूको बैंक खरड़ नयागांव ब्रांच व हरियाणा के पिहोवा समेत कई लोगों को ठग चुका है। आरोपी को पुलिस ने लुधियाना से काबू किया है। आरोपी की पहचान करनवीर सिंह निवासी यमुना अपार्टमेंट्स खरड़ के रूप में हुई है। उसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद 13 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ 16 अगस्त 2017 को पुलिस स्टेशन नया गांव में आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया था। एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चहल ने आरोपी की पुष्टि की।
जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति पर आरोप हैं कि उसने अपने साथियों के साथ मिलीभुगत करके शिकायतकर्ता सतपाल सिंह निवासी पिहोवा (हरियाणा) के साथ 1 करोड़ 35 लाख रुपये की ठगी की थी। यह पैसा उसने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 15 ड्रॉफ्ट 9-9 लाख रुपये प्रति व्यक्ति से हासिल किए थे। यह पैसा यूको बैंक खरड़ व यूको बैंक नयागांव में जमा करवाया थे। आरोपी करनवीर सिंह ने अपने साथियों से मिलकर एक फर्म रिसीवर जर्नल फॉर कनाडा बनाई जो कि अपने एक सह-आरोपी हरविन्द्र सिंह (जाली नाम) के नाम पर बना कर उक्त बैंकों में इस फर्म का अकाउंट खुलवाया। उसमें यह 1 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि जमा करवा कर निकलवा ली थी। लोगों को न तो विदेश भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किए। जिस हरविन्द्र सिंह के नाम पर यह बैंक अकाउंट खुलवाया था, उसका असली नाम शमशेर सिंह है।
विज्ञापन


ऐसे की थी बैंकों से ठगी
एसएसपी चहल ने बताया कि आरोपी करनवीर सिंह ने करीब पांच वर्ष पहले जाली कागजात पर बैंक लोन करवा कर गाड़ियां फाइनांस करवा कर यूको बैंक खरड़ व नयागांव के साथ भी 3 करोड़ 65 लाख रुपये की ठगी मारी थी। आरोपी करनवीर सिंह ने वर्ष 2012 में यूको बैंक खरड़ के मैनेजर राजेश खन्ना व अन्य साथियों के साथ मिल कर कारें बनाने वाली कंपनियों की जाली फर्में बना कर अलग अलग लोगों के जाली कागजात तैयार करके कारों के बैंक लोन पास करवाए। ऐसा करके आरोपी ने यूको बैंक खरड़ के साथ 3 करोड़ 65 लाख रुपये की ठगी की थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यूको बैंक वाली ठगी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की जानी बाकी है। पुलिस का कहना है कि इस करोड़ों रुपयों की ठगी में एक महिला का नाम भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उस महिला को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed