फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गांव मुकंदपुर में फिर से झगड़े में नौजवान घायल

गांव मुकंदपुर में फिर से झगड़े में नौजवान घायल

Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गांव मुकंदपुर में फिर से झगड़े में नौजवान घायल
गांव मकंदपुर में दो पक्षों में मारपीट, युवक जख्मी
विज्ञापन

पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
गांव मकंदपुर में दो पक्षों के बीच हफ्तेभर से खूनी झड़प जारी है। शनिवार रात एक पक्ष ने फिर हमला कर दूसरे पक्ष के युवक से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को सेक्टर-32 के जीएमसीएच में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने जख्मी के चाचा के बयान पर हमला करने के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
एतिहासिक कैमलो तीर्थ पर हर साल मेला लगता है। इस दौरान गांव के दो पक्षों के बीच एक हफ्ते पहले हुए झगड़े में सात लोग जख्मी हो गए थे। इसकी शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस को दी, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके बाद बीती रात फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जख्मी हुए युवक के चाचा शिवराम ने बताया कि उनका भतीजा प्रवीण शर्मा खाना खाने के बाद सैर कर रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर कर बुरी तरह पीटा। युवक का आरोप है कि मारपीट करने वालों ने उस पर कार चढ़ा दी। झगड़े में उसकी बाजू और टांग टूट गई। उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया गया, जहां से सेक्टर-32 के जीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी महेंदर सिंह के अनुसार पहले हुए झगड़े में मामूली चोटें लगी थी और दोनों पक्षों को बार-बार बुलाए जाने पर भी वह पुलिस स्टेशन नहीं आए। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवीण शर्मा बयान देने में अनफिट है, इस कारण उसके चाचा शिवराम के बयान पर पहलू, काला, गुरमीत, राजा, गुरमीत समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जख्मी की मेडिकल रिपोर्ट आने पर उसके मुताबिक धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed