फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : नगर काउंसिल ढकोली में स्थित ग्रीन बेल्ट से हटाया अवैध निर्माण

जीरकपुर : नगर काउंसिल ढकोली में स्थित ग्रीन बेल्ट से हटाया अवैध निर्माण

Fri, 07 Jul 2017 09:07 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : नगर काउंसिल ढकोली में स्थित ग्रीन बेल्ट से हटाया अवैध निर्माण
ढकोली में ग्रीन बेल्ट से हटाया अवैध निर्माण
विज्ञापन

-शोरूम मालिकों को 15 दिन का अल्टीमेटम, अपने आप हटा लो अवैध निर्माण, नहीं तो चलेगा बुल्डोजर
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
नगर काउंसिल ने अवैध कब्जों पर सख्ती शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को ढकोली स्थित ग्रीन सिटी कालोनी से की गई, यहां पर शोरूम मालिकों ने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा कर रखा था। शोरूम मालिकों ने ग्रीन बेल्ट में सीढ़ियां बना ली थी। इसकी लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद अतिक्रमण विंग की टीम ने अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2015 में ग्रीन सिटी (ढकोली) के अंदर प्रापर्टी कारोबार से जुड़े कुछ लोगों ने कामर्शियल हब के रूप में विकसित करने के लिए प्लॉट काटे थे। इनके आगे खरीददारों ने शोरूम तैयार करते समय नगर काउंसिल के बायलॉज का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा और बिना सरकारी मंजूरियों के ग्रीन बेल्ट एरिया को अधीन लेकर निर्माण कार्य शुरू कर लिया। कालोनी वासियों को जब इसका पता चला तो नगर काउंसिल को शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण विंग ने शोरूम मालिकों को निर्माण कार्य तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। इस बीच, कुछ समय बीतने के बाद शोरूम मालिकों ने अधिकारियों से मिलीभगत की और दोबारा निर्माण कार्य शुरू करके शोरूम तैयार कर लिए। नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी एसके अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


15 दिनों के लिए दिया अल्टीमेटम
अतिक्रमण विंग इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि ग्रीन सिटी में शोरूम मालिक को बार-बार समझाने के बावजूद बाज नहीं आए और उन्होंने ग्रीन बेल्ट की जमीन को शोरूम की सीढ़ियां बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। अधिकारियों के आदेशों के बाद ग्रीन बेल्ट एरिया में अवैध निर्माण को जेसीबी से हटा दिया। उन्होंने कहा कि बाकी शोरूम मालिकों द्वारा किए हुए अवैध निर्माण को अपने आप हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया हैं, यदि वह ऐसा नहीं करेंगे तो मौके पर बुल्डोजर बुलाकर जगह को खाली करवाया जाएगा। इस कार्रवाई का सारा खर्च शोरूम मालिकों से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed