फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   रास्ते में घेरकर लूटने वाले गिरोह का मेंबर काबू

रास्ते में घेरकर लूटने वाले गिरोह का मेंबर काबू

Thu, 27 Dec 2018 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
रास्ते में घेरकर लूटने वाले गिरोह का मेंबर काबू

विज्ञापन
लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार
रास्ते में लोगों को घेर कर लूट की वारदात को देते थे अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लोगों को रास्ते में घेरकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के एक मेंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रम निवासी गांव मौली जागरां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश है, जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक विक्रम अपने दो अन्य साथियों मिथलेश व एक नाबालिग साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहगीरों को घेर कर लूटपाट करता था। उसने मोहाली के अलग अलग क्षेत्रों में दो वारदातों को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक इन तीनों आरोपियों के गिरोह ने गांव धनास के मंगत राम को उस समय रास्ते में घेर कर लूट लिया था जब वह अपनी खोई हुई भैंसों की तलाश में मोहाली आ गया था। पैदल जा रहे मंगत को उक्त आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया था और उसके साथ मारपीट करके उसकी जेब में से करीब एक हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विक्रम को दबोच लिया, जबकि उसके दूसरे दोनों साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब दूसरे आरोपियों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed