फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   रात को हुआ सड़क हादसा--------------

रात को हुआ सड़क हादसा--------------

Sun, 23 Dec 2018 01:28 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 23 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रात को हुआ सड़क हादसा--------------

विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल-एक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
जीरपकपुर। जीरकपुर स्थित प्राइस क्लब के नजदीक शुक्रवार रात पुराने कालका रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के समय कार चालक ने विपरीत दिशा से एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद तीनों लड़के सड़क पर गिर गए, जिनमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं थी। मौके पर मौजूद लोगों ने आधे घंटे तक एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल किया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद मौके पर पहुंची जीरकपुर पुलिस ने तीनों लड़कों को उसी कार में बैठकर इलाज के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए भेज दिया, जिसने उन्हें घायल किया था। जांच अधिकारी एएस आई भूपिंदर सिंह ने बताया कि राहुल पुत्र हरीश चंद (23) निवासी पंचकूला शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे अपने मोटरसाइकिल पर अपने 2 मित्रों के साथ अपने घर की तरफ आ रहा था, जब वह पुरानी कालका रोड पर प्रेस क्लब के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही कार के साथ उसकी टक्कर हो गई, जिस कारण वह तीनों घायल हो गए। राहुल को ज्यादा चोट लगने के कारण सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसके अन्य दो साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed