फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मुरादाबाद के ध्यानार्थ

मुरादाबाद के ध्यानार्थ

Mon, 19 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद के ध्यानार्थ
तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

गांव शाहीमाजरा में शुक्रवार रात हुआ हादसा
मजदूरी करता था मृतक, दोस्त से मिलने के लिए आया था
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-5 स्थित शाहीमाजरा में तीसरी मंजिल से गिरने से संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान सुदामा (21) निवासी मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है। वह यहां पर मजदूरी करता था। वहीं घायल की पहचान लक्ष्मी नारायण निवासी शाहीमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सुदामा अपने दोस्त से मिलने गांव शाहीमाजरा गया था। वहां पर उसके अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे। शुक्रवार रात को सभी दोस्तों ने पार्टी की और शराब भी पी। नशे में टल्ली होने के बाद कमरे के बाहर तीसरी मंजिल पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सुदामा ने गली में कोई हलचल देखी और देखने के लिए नीचे की ओर झुका। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। इस दौरान उसने पास में खड़े दोस्त लक्ष्मी नारायण को पकड़ लिया, जिससे वह भी नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद उसके दोस्त दोनों को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने सुदामा को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे के बाद सभी युवक डर गए थे। उन्हें लगा कि इस मामले में उनके खिलाफ भी मामला दर्ज हो सकता है। ऐसे में उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं। हालांकि बाद में पुलिस को हादसे के बारे में साफ-साफ बता दिया। इस हादसे के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं। लोगों से पता चला है कि यह सारे दोस्त मजदूरी करते थे और साथ ही गरीब घरों से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed