फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   31 year old young man stabbed to death in Zirakpur Mohali

मोहाली में युवक का मर्डर: हमलावरों ने चाकू से गोदा, सिर और पीठ पर किए वार, बेटे की मौत से मां-बहनें बेसुध

Thu, 03 Jul 2025 09:55 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Jul 2025 09:55 PM IST
सार

मोहाली के जीरकपुर में युवक का मर्डर हुआ है। तीन हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया और उसके सिर और पीठ पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
31 year old young man stabbed to death in Zirakpur Mohali
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोहाली के जीरकपुर में बड़ी बेरहमी से युवक की हत्या कर दी गई। जीरकपुर-पटियाला रोड पर शराब के ठेके के पास 31 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात बुधवार-वीरवार की रात दो बजे की है। मृतक युवक की पहचान चंदन सिंह निवासी गांव बेहड़ा (डेराबस्सी) के रूप में हुई है। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। चंदन सिंह पर जब हमला हुआ तब वह अपने दो दोस्तों के साथ था। हमलावरों ने चाकू से सिर और पीठ पर वार गए। बताया जा रहा है कि सभी ने शराब पी रखी थी। घायल चंदन सिंह को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जीरकपुर थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक चंदन सिंह के पिता राम बिहारी के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। चंदन सिंह की हत्या क्यों और किस वजह से हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस को एक ढाबे से सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस को चंदन के साथ आए उसके दो दोस्त भी संदिग्ध लग रहे हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मामूली कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि चंदन सिंह की गांव बेहड़ा में मोबाइल की दुकान है। उसके पिता की साथ ही करियाना स्टोर है। चंदन सिंह रात करीब 9 बजे अपने दो दोस्तों के साथ ऑटो में जीरकपुर आया था। पुलिस के मुताबिक चंदन के दोस्तों ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे चंदन सिंह की पटियाला रोड पर एकेएस कॉलोनी की तरफ जाती सड़क के नजदीक स्थित शराब के ठेके के सामने कुछ युवकों से मामूली हो गई। यह देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान तीन हमलावरों ने चंदन की पीठ पर दो और सिर पर एक चाकू से हमला कर दिया। चंदन लहूलुहान होकर गिर पड़ा, आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और बहनें बेसुध
थाने पहुंचे चंदन के एक रिश्तेदार ने बताया कि चंदन की मौत से कुछ देर पहले उसके पिता ने उसे फोन किया था। उन्होंने पूछा कि वह कब तक घर लौटेगा। इस पर चंदन ने जवाब दिया कि वह थोड़ा लेट हो जाएगा, आप खाना खाकर सो जाना। बेटे की यह आखिरी बात पिता से हुई थी। घटना के बाद चंदन के दोनों दोस्त उसे ऑटो में डालकर जीरकपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताकर भर्ती करने से मना कर दिया। सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। मां और बहनें बेसुध हो गई।


लोगों में गुस्सा, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां होटलों में गलत काम होता है। यहां अक्सर झगड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि इसी पटियाला रोड पर शराब का ठेका है जहां देर रात तक शराब पीने और झगड़ों की घटनाएं होती हैं। पुलिस की गश्त नाममात्र की है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed