फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सड़क हादसे में घायल गर्भवती की मौत

सड़क हादसे में घायल गर्भवती की मौत

Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल गर्भवती की मौत
मोहाली। सड़क हादसे में घायल हुई गर्भवती की मौत हो गई। महिला ने आखिरी सांस पीजीआई मेें ली। मृतका की पहचान अलका के रूप में हुई है। आरोपी भी हादसे में घायल हुआ था जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी पहचान बुद्धेश्वर के रूप में हुई है। सोहाना थाने की पुलिस ने आरोपी पर 304ए (लापरवाही के कारण मौत) और 279 (रैश ड्राइविंग) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह हादसा चार अप्रैल को हुआ था। एयरोसिटी निवासी अलका और उसका पति रोजन दास बाइक पर जा रहे थे। रोजन ने बताया कि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। जब वह पापड़ी गांव के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक को आरोपी की बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसे हल्की चोटें आईं हैं, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप में घायल हो गई, जिसे पीजीआई रेफर किया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई है। इसके बाद उनकी पत्नी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी। अब उसकी भी मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार को पाल रहे हैं। उनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed