{"_id":"5c929e24bdec2213eb737c07","slug":"201553112612-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम न्यूज...: ..और जब टेलर पर तान दी पिस्टल, कारतूस गिरते ही आरोपी मौका देखकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम न्यूज...: ..और जब टेलर पर तान दी पिस्टल, कारतूस गिरते ही आरोपी मौका देखकर भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
..और जब टेलर पर तान दी पिस्टल, कारतूस गिरते ही आरोपी फरार
पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया कारतूस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। दो लोगों के बीच रुपयों के लेनदेन के मामला पुलिस चौकी पहुंचा। हुआ यूं कि बलटाना में टेलर की शॉप में आकर एक व्यक्ति ने पिस्टल तान दी और फायर करने से पहले कारतूस निकलकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद पीड़ित उसके पीछे कैंची लेकर भागा, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
दरअसल मामला बुधवार शाम करीब 5 बजे का है। पेशे से दर्जी दिलावर सिंह अपनी दुकान में काम कर रहा था। इसी बीच विक्रांत नामक युवक गाली गलौज करते हुए उसकी दुकान में घुसा। उसने अपने दोनों हाथों में पिस्टल ले रखी थी और उसका निशाना दिलावर के ऊपर बना लिया। विक्रांत गोली चलाने ही वाला था कि एक कारतूस पिस्टल से निकलकर दुकान के अंदर जमीन पर गिर गया। शिकायत के अनुसार, कारतूस गिरने के बाद विक्रांत डरकर बाहर की तरफ भागा, जिसके पीछे दिलावर सिंह कैंची लेकर भागा, लेकिन विक्रांत मौके से फरार हो रहा। दूसरी ओर, मामले की जानकारी पुलिस को दी, जो तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कारतूस को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।
कोट्स...
दिलावर सिंह की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से एक कारतूस मिला है। प्राथमिक जांच में मामला दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन का है जिसकी हकीकत का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पड़ोसी दुकानदारों से भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
-भिंदर सिंह, इंचार्ज-कम-जांच अधिकारी, बलटाना पुलिस चौकी।