{"_id":"5c4781a0bdec22737b7b74bd","slug":"201548190112-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पकड़े गए तो थाने के बाहर करूंगी आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं पकड़े गए तो थाने के बाहर करूंगी आत्मदाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कातिल नहीं पकड़े गए तो थाने के बाहर करूंगी आत्मदाह’
फैक्टरी में संदिग्ध हालात में जलकर मरे युवक की पत्नी ने दी धमकी
महिला का आरोप, पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचाने में जुटी
कहा, गली से स्कूटर आने पर बच्चे पापा के इंतजार में आ जाते हैं घर से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। करीब बीस दिन पहले संदिग्ध हालात में फैक्टरी के अंदर जिंदा जले मिले बलौंगी निवासी नगेंद्र नाम के व्यक्ति के केस में पुलिस ने भले ही हत्या का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। वहीं, मृतक की पत्नी ने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की तो वह भी आत्मदाह करके अपनी जान दे देगी। महिला का कहना है कि पूरी प्लानिंग के तहत उसके पति को मारा गया है। यह हादसा नहीं था। पुलिस शुरू से ही इसे हादसे का रंग देने में जुटी हुई है।
पुलिस की ढीली कार्रवाई से आहत हुई मृतक नगेंद्र की पत्नी बबीता ने बताया कि पति की मौत से पूरा परिवार काफी परेशानी में है। उनकी गली में कोई स्कूटर भी गुजरता है तो बच्चे घर से बाहर निकल जाते हैं। उन्हें लगता है कि पापा आ गए हैं। बच्चे रात को सोते तक नहीं हैं। बबीता ने कहा कि अगर पुलिस इस केस को हल नहीं कर सकती तो केस की जांच किसी अन्य निष्पक्ष जांच एजेंसी को सौंप दी जानी चाहिए। उसने कहा कि अगर पुलिस ने कातिलों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया तो वह खुद भी फेज-1 पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मदाह कर लेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस की रहेगी।
जिक्रयोग है कि 3 जनवरी की सुबह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के डी-37 नंबर प्लॉट में स्थित फैक्टरी से बलौंगी निवासी नगेंद्र की अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने उस संबंध में धारा 302 तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। भले ही पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन अभी तक उस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।