{"_id":"5b52466b4f1c1b4d748b61a6","slug":"201532118635-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहन से भाई करता रहा था रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बहन से भाई करता रहा था रेप
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बहन से भाई कर रहा था रेप, शिक्षिका के आगे पीड़िता ने खोला राज
खरड़ के एक गांव की घटना, चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी गई सूचना
पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एक नाबालिग बहन के साथ भाई द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। मामला खरड़ के ही एक गांव का है। स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्रा काफी समय से इस वजह से परेशान थी। स्कूल की शिक्षिका ने उससे इसका कारण पूछा तो उसने शुक्रवार को सारा राज खोल दिया। इसके बाद अध्यापिका ने इस संबंध में 1098 नंबर पर चाइल्ड हेल्पलाइन को शिकायत दी।
इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और छात्रा से पूछताछ की। टीम लड़की को सेक्टर-76 स्थित डीसी कांप्लेक्स स्थित डिस्ट्रिक चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट के चाइल्ड फ्रेंडली रूम में ले गई, वहां पर उसकी काउंसिलिंग की गई। हेल्पलाइन की टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज किए।
जिला महिला व बाल भलाई अफसर नवप्रीत कौर ने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बच्ची को खरड़ स्थित शेल्टर होम में भेजने के आदेश दिए गए हैं। अगली कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है। इस संबंधी खरड़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दे दी गई है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्टेशन खरड के एसएचओ भगवंत सिंह ने संपर्क करने बताया कि उनके पास इस संबंध में सूचना आई थी। इस संबंधी केस दर्ज करने के लिए बलौंगी पुलिस स्टेशन में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर मनवीर कौर की तरफ से की जा रही है। जिक्रयोग है कि यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले नयागांव व जगतपुरा में भी ऐसे केस सामने आए थे। उक्त केस भी टीचर की वजह से पुलिस तक पहुंचे थे।