{"_id":"5a66fd0d4f1c1b9f268b5f4a","slug":"201516698893-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में चोरी की कार बेचने जाते दबोचे पुलिस ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरड़ में चोरी की कार बेचने जाते दबोचे पुलिस ने
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की कार बेचने जा रहे दो काबू
खरड़। जैन कार चोरी कर बेचने जा रहे दो युवकों को खरड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह व रनजीत सिंह निवासी बरियाली के रूप में हुई है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। जेन कार सोलह जनवरी को एलआईसी कॉलोनी से चोरी हुई थी। इस संबंध में हरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने घर के बाहर कार खड़ी की थी। सुबह जब उठे तो उनकी कार वहां पर नहीं थी। उन्होंने कार की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। इसी बीच पुलिस ने 17 जनवरी को इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक जैन कार बेचने की फिराक में गिल्को में घूम रहे हैं। पुलिस की टीम वहां पहुंची और युवकों से इस बारे में पूछताछ की। साथ ही गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा। कागजात न दिखने पर पुलिस ने कार कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ही कार चोरी थी और उसे बेेचने जा रहे थे।