फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एयलाइंस कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी

एयलाइंस कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी

Fri, 18 Jan 2019 02:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
एयलाइंस कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी
नामी एयरलाइंस कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

बड़माजरा निवासी युवक की शिकायत पर यूपी के तीन लोगों पर केस दर्ज
पीड़ित ने एक वेबसाइट पर अपलोड किया था अपना बायोडाटा
वहां से बायोडाटा हासिल कर आरोपियों ने युवक को बनाया ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गांव बड़माजरा निवासी एक युवक को नौकरी की तलाश में रोजगार मुहैया करवाने वाली नामी प्राइवेट कंपनी की वेबसाइट पर अपना बायोडाटा अपलोड करना महंगा पड़ा गया। व्यक्ति को नौकरी मिलना तो दूर उससे हजारों रुपये ठग लिए गए। आरोपी की शिकायत पर पुलिस थाना फेज-1 में अविनाश कुमार शर्मा व शारीफ खान दोनों निवासी कनौज उत्तर प्रदेश व सचिन निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 व 120बी तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
डायरेेक्टर ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन पंजाब के नाम दी लिखित शिकायत में सुधीर ने बताया कि उसने प्राईवेट नौकरी तलाशने के लिए 26 जुलाई 2018 को एक वेबसाइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था। बायोडाटा अपलोड करने के दूसरे दिन ही उसे एक फोन आया। बात करने वाले व्यक्ति ने उसे बताया कि इंडिगो एयरवेज लिमिटेड में कुछ पोस्टें निकली हैं। उस व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ सीनियर अधिकारी कहकर उसकी बात करवाई । साथ ही उसे एयर टिक्टिंग की जॉब बताते हुए पे-टीएम के माध्यम से 2 हजार 3 सौ रुपये जमा करवा लिए। अगले दिन फिर एक फोन करके उस से 7900 रुपये ट्रेनिंग फीस के नाम पर जमा करवा लिए गए। तीसरे दिन फिर फोन आया और उससे कंपनी की यूनिफार्म के नाम पर 13 हजार 900 रुपये जमा करवा लिए गए। इसी दौरान उसे व्हट्सएप पर अपनी यूनिफार्म का नाप व घर का एड्रेस भेजने के लिए कहा गया ताकि उसकी यूनिफार्म बना कर उसके घर भेजी जा सके।
विज्ञापन


ज्वाइनिंग लेटर के पासवर्ड के नाम पर ठगा
इतना ही नहीं शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर एक ज्वानिंग लेटर भेजा गया जिस पर पासवर्ड लगा हुआ था। लेटर खोलने के लिए जब उसने पासवर्ड मांगा तो उसे कहा गया कि इस पासवर्ड की एक आईडी बनाई जानी है। जिस के लिए उसे 20 हजार 900 रुपये उनके बैंक अकाउंट में जमा करवाने होंगे। यह भी कहा गया कि यह पैसे आईडी जनरेट होने के बाद रिफंड कर दिए जाएंगे। यह अकाउंट किसी सचिन के नाम पर था। शिकायतकर्ता ने जब 20 हजार 900 रुपये जमा करवाए तो उसके पैसे भी निकलवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर ऐसे मांगने लगे पैसे
पीड़ित को फिर एक फोन आया जिस पर उसे कहा गया कि अब उसका मेडीकल चेकअप होना बाकी रह गया है। इसके लिए 32 हजार 900 रुपये जमा करवाने होंगे। शिकायतकर्ता को यह भी कहा गया कि यह 32 हजार 900 रुपये जमा करवाने के बाद उसके 20 हजार 900 व 32 हजार 900 रुपये इकठ्ठे रिफंड कर दिए जाएंगे। इतने में पीड़ित को ठगी का अहसास हो गया था। ऐसे में उसने पैसे जमा करवाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed