{"_id":"5a6f7ed54f1c1b88268b74ba","slug":"191517256405-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के सामने खोखा रख अवैध कब्जा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर परिषद के सामने खोखा रख अवैध कब्जा करने की कोशिश
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद के सामने खोखा रख अतिक्रमण करने की कोशिश
मीडिया में मामला आने के बाद नगर परिषद ने कब्जे में लिया खोखा
कब्जाधारी के बारे में किसी को कोई सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
शहर में अवैध कब्जे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने नगर परिषद कार्यालय के सामने ही लोहे का खोखा रखकर अवैध कब्जा करने की हिमाकत की। रविवार देर रात रखे गए खोखे का मामला मीडिया में आने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने हरकत में आते हुए खोखे को कब्जे में ले लिया। लेकिन अब तक कब्जाधारी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।
नगर परिषद ने लोहे के एक खोखे को अपने कब्जे में लिया है। अतिक्रमण की नीयत से कोई इस खोखे को रविवार रात अंधेरे में दशहरा ग्राउंड के साथ और नगर परिषद कार्यालय के सामने रख गया। अतिक्रमणकर्ता की इस हिमाकत से नगर परिषद समेत शहरवासी भी हतप्रभ हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात धुंध होने के कारण किसी ने इस मौके का फायदा उठाया और खोखे को दशहरा ग्राउंड एवं बरवाला बस स्टैंड के साथ सटाकर रख दिया। सोमवार सुबह दुकानदारों में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। यह भारी भरकम खोखे को तैयार करने में जहां एक लाख से अधिक खर्च हुए होंगे, वहीं इसे मौके तक पहुंचाने में भी क्रेन की मदद ली गई होगी, लेकिन सुबह खोखे की मलकीयत का दावा करने कोई नहीं पहुंचा।
नगर परिषद कार्यालय के सामने रखे होने के कारण यह खोखा एक तरह से प्रशासन को भी चुनौती दे रहा था। ईओ दविंदर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि खोखे के मालिक के बारे में पता नहीं लगा है। उन्हाेंने कार्रवाई करते हुए इस लावारिस खोखे को जब्त कर उसे क्रेन की मदद से फायर ब्रिगेड परिसर में रखवा दिया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी जा रही है।
विज्ञापन
फोटो कैपशन-नगर परिषद कार्यालय के सामने रखा खोखा।
-मामला ध्यान में आने के बाद नगर परिषद की ओर से कब्जे में लेते खोखा।