फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पांच हजार दबाए बैठे हैं निगम के साढ़े छह करोड़

पांच हजार दबाए बैठे हैं निगम के साढ़े छह करोड़

Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार दबाए बैठे हैं निगम के साढ़े छह करोड़
4837 लोग दबाए बैठे हैं नगर निगम के साढ़े छह करोड़
विज्ञापन

इन लोगों ने तीन साल से नहीं भरा है प्रॉपर्टी टैक्स
नगर निगम ने उक्त लोगों को आखिरी वार्निंग नोटिस भेजे
जल्दी टैक्स भरो, वरना प्रॉपटी की कुर्की कर वसूलेंगे टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए भले ही सख्त हो गया है। इसके बावजूद 4837 लोगों ने अब तक प्रॉपर्टी टैक्स के करीब साढ़े छह करोड़ तीन साल से नहीं भरे हैं। इसमें रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी के मालिक शामिल हैं। अब नगर निगम ने इन ऐसे लोगों को अंतिम वार्निंग नोटिस भेजे हैं। नगर निगम ने तय किया है कि यदि उक्त लोगों ने एक महीने में टैक्स का भुगतान नहीं किया तो उनकी प्रॉपर्टी सील कर दी जाएगी। बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिए जाएंगे। साथ ही प्रॉपर्टी की नीलामी कर टैक्स वसूला जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने साल के शुरू में ही प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस टैक्स को ध्यान में रखकर ही नगर निगम द्वारा विकास की योजनाएं तैयार की जाती हैं। लेकिन, निगम के अधीन में आए अधिकतर लोग प्रॉपर्टी टैक्स भरने से बच रहे हैं। इससे निगम को नुकसान हो रहा है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी संपत्ति पर ताले लगे हुए हैं। ऐेसे में नगर निगम को निराशा हाथ लग रही है। इसके बाद नगर निगम ने अब 3865 रेजिडेंशियल, 837 कॉमर्शियल और 132 इंडस्ट्रियल संपत्ति के मालिकों को अंतिम नोटिस भेजे हैं। उन्हें एक महीने मेें टैक्स भरने के आदेश दिए हैं। निगम के अधिकारियों का कहना है सरकार प्रॉपर्टी टैक्स की वसूूूली को लेकर सख्त है। इसके तहत ही नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


मोहाली पुलिस पर लाखों का बकाया
मोहाली पुलिस की तरफ से भी अब तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा गया है। हालांकि नगर निगम ने पुलिस विभाग से भी इस संबंध में विचार विमर्श किया है। पुलिस की तरफ से अपने एरिया की पैमाइश तक की गई है। वहीं, आने वाले बजट में इस संबंध में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस विभाग ने इस संबंध में सारी तैयारी कर ली है। यह राशि करीब 75 लाख रुपये बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने भरा टैक्स
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, अब तक नगर निगम द्वारा साल 2017-18 के लिए करीब 17.15 करोड़ की वसूली हो चुकी है। इसमें रेजिडेंशियल से 1.45 करोड़, कामर्शियल से 9.5 करोड़, रेजिडेंशियल कम कॉमर्शियल और एससीएफ से क्रमश: पांच करोड़ और 1.5 करोड़ की वसूूली की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed