फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
डेराबस्सी। पुलिस ने गांव खेड़ी गुजरां निवासी कांग्रेस नेता लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी चौधरी पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है। इन दोनों ने ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बाकी नामजद युवकों को बेकसूर बताया था। बता दें कि आरोपियों ने चुनाव प्रचार से घर जा रहे लखविंदर सिंह को चार गोलियां मारी थीं, जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल लखविंदर अब चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि 14 मई को लखविंदर सिंह अपनी कार में एक साथी बिट्टू के साथ घर जा रहा था। रात करीब 10 बजे रास्ते में गांव माहींवाला शराब के ठेके के पास बिट्टूूूू ने पेशाब करने के बहाने कार को रुकवाया। इस दौरान पहले से घात लगाकर खड़े मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। 15 मई को पुलिस ने जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट के तहत वरिंदर कुमार उर्फ बिट्टू, संजू, गीतू, मनीष कुमार उर्फ बिट्टू निवासी गांव खेड़ी गुजरां व मिंटा निवासी गांव मुकंदपुर के खिलाफ केस दर्ज किया था। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी डेराबस्सी सिमरनजीत सिंह लंग व थाना प्रभारी डेराबस्सी इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। एसएसपी ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने गांव रामपुर सैनियां के टी प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान हमले के दो मुख्य आरोपियों मुनीश उर्फ बिट्टू व वरिंदर कुमार उर्फ बिट्टू को आल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ में सामने आया है कि लखविंदर सिंह गांव में अच्छा रसूख रखता है और इसका आरोपी मुनीष की पत्नी को सर्वसम्मति के साथ पंच बनाने में अहम रोल रहा था। इसके चलते लखविंदर सिंह मुनीष पर अहसान जताने के अलावा उसको जलील करता रहता था। इसी के चलते मुनीष व वरिंदर बिट्टू ने साजिश के तहत लखविंदर पर जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों से और गहराई के साथ पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद पूरा खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed