{"_id":"5c4a169ebdec224bc356e61b","slug":"181548359326-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेरका बूथ को चोरों ने निशाना बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेरका बूथ को चोरों ने निशाना बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसी घी, चॉकलेट्स, बिस्केट व एलईडी समेत काफी सामान ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लगातार मंदिरों को निशाना बनाने के बाद बुधवार रात चोरों ने सेक्टर-71 के वेरका बूथ को निशाना बनाया। चोर वेरका बूथ से देसी घी की पेटियां, चॉकलेट्स, बिस्केट, मफिन, चावल, एलईडी, 14 हजार का अन्य सामान और दस हजार कैश ले गए। चोरों दो बार आकर घटना को अंजाम दिया। वहीं, दुकानदार का कहना है कि इस मामले में पुलिस का रवैया काफी ढीला है। उन्होंने इस मामले में एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार रात करीब डेढ़ बजे के करीब है। दो युवकों ने पहले वेरका बूथ का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद वह अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक एक करके सारा सामान बोरियों में भरना शुरू किया। इस दौरान उन्हें जो भी सामान बढ़िया लगा, वह उसे निकालते गए। दोनों आरोपियों ने अपने मुंह कवर किए थे। इतना ही नहीं आरोपी एक बार पूरा सामान लेकर गए। उसके बाद दोबारा बूथ में दाखिल हुए सामान ले गए।
सीसीटीवी में कैद हो गई सारी वारदात
जानकारी के मुताबिक यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दोनों आरोपी साफ दिख रहे हैं। उन्होंने अपने चेहरे कवर किए हुए थे। इसके अलावा जब चोरों को पता चला कि वह कैमरे में कैद हो गए। उन्हें अपने चेहरे और कवर कर लिए। साथ ही वारदात को अंजाम देते रहे।