फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बीबीए की छात्रा से रेप का मामला सामने आया, आरोपी चल रहा है फरार

बीबीए की छात्रा से रेप का मामला सामने आया, आरोपी चल रहा है फरार

Tue, 03 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बीबीए की छात्रा से रेप का मामला सामने आया, आरोपी चल रहा है फरार
शादी का झांसा देकर बीबीए छात्रा से रेप
विज्ञापन


2016 से आरोपी के संपर्क में थी छात्रा, अब फोन भी बंद
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शादी का झांसा देकर एक युवक ने बीबीए छात्रा से रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह निवासी जुझार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी फरार है। बलौंगी थाना पुलिस ने धारा-420 व 376 के तहत केस केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की मोहाली की एक नामी यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह यहां अपनी मां के साथ रहती है। साल 2016 में वह अपने एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव तक रखा था। उसने कहा था कि फिलहाल उसकी जॉब नहीं लगी है, जैसे ही उसकी जॉब लग जाएगी, वह उससे शादी कर लेगा। ऐसे में दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। बाद में आरोपी शादी से आनाकानी करने लगा। मार्च में भी लड़की ने आरोपी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन आरोपी ने बहानेबाजी शुरू कर दी। पीड़िता का फोन तक उठाना बंद कर दिया। उसने उसके पारिवारिक सदस्यों से मिलने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे इसमें भी कामयाब नहीं होने दिया। बाद में उसेे धमकियां देने लगा। इसके बाद लड़की ने हिम्मत कर सारी बात अपने पेरेंट्स को बता दी। साथ ही बलौंगी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed