फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   हादसे में घायल पति की मौत , पत्नी गंभीर

हादसे में घायल पति की मौत , पत्नी गंभीर

Thu, 18 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल पति की मौत , पत्नी गंभीर
एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन

मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने जीएमसीएच-32 में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक यह मामला एयरपोर्ट रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में हुआ था। जब एक्टिवा सवार दंपति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। जिसमेें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौका देखकर आरोपी कार चालक भी फरार हो गया था। जिसका नंबर नोट नहीं हो पाया। पीछे-पीछे दंपति का बेटा भी स्कूटर पर आ रहा था जिसने अपने माता-पिता का उठाकर तुरंत फेज-6 के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां नौ दिन से उपचाराधीन 52 वर्षीय रिखी राम ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी पत्नी भी काफी गंभीर हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed