फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गांव बाकरपुर बीड़ में मां पुत्र पर हमला कर किया घायल

गांव बाकरपुर बीड़ में मां पुत्र पर हमला कर किया घायल

Thu, 21 Feb 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
गांव बाकरपुर बीड़ में मां पुत्र पर हमला कर किया घायल
गांव बाकरपुर बीड़ में मां-पुत्र पर हमला, घायल
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर शुरू की मामले की जांच
डेराबस्सी। नजदीकी गांव बाकरपुर बीड़ निवासी एक महिला ने अपने ससुरालियों पर उसे व उसके बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। घायल महिला व उसके 17 वर्षीय लड़के को घायलावस्था में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल कृष्णा देवी पत्नी रघवीर सिंह ने बताया कि उसने अपने घर निर्माण का कार्य शुरू किया है। इसका ससुराल पक्ष के लोग विरोध कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि आज जब वह निर्माण का काम कर रही थी तो उसकी सास, ससुर, देवर व देवरानी ने उस पर व उसके लड़के मनी पर हमला कर दिया। कृष्णा देवी ने बताया कि उसके पुत्र की रीड़ की हड्डी में चोट लगी है जबकि उसके सिर में टांके लगे हैं। शिकायतकर्ता ने ससुरालियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि घायलों के बयान लेने बाद में मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच बाद में बनती कार्रवाई की जाएगी।

कैपशन- सिविल अस्पताल में उपचारधीन मां-पुत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed