{"_id":"5a5fade24f1c1b87268b4ffa","slug":"171516219874-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए ने लिया रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआईए ने लिया रिमांड पर
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लुधियाना में आरएसएस नेता पर हुए हमले के राज खोलेगा जग्गी जोहल
- नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने आरोपी को लिया कस्टडी में, चार दिन के रिमांड पर
- अपनी शादी की तैयारियों को लेकर इंग्लैंड से भारत पहुंचा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब में हुई हिंदू नेताओं की हत्याओं के मामले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) द्वारा लुधियाना निवासी आरएसएस नेता नरेश कुमार पर हमले के मामले में ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह उर्फ जग्गी जौहल को अपनी कस्टडी में ले लिया है। आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया। अदालत ने जौहल को चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी। इससे पहले आरोपी पंजाब पुलिस की कस्टडी में था। जानकारी के मुताबिक जगतार सिंह के पिता जसवीर सिंह फैमिली के साथ इंग्लैंड में सेटल हैं। वहां उनका होटल का बिजनेस है। जगतार के दो और भाई वहीं रहते हैं। जगतार सिंह शादी के लिए इंडिया नहीं आता तो शायद पुलिस के हत्थे न चढ़ता। इससे पहले आरोपी जिम्मी से पूछताछ में पता चला था कि कोई जगतार सिंह है जो जालंधर का रहने वाला है और उसने हथियार खरीदने के लिए पैसे दिए थे। जांच टीम एयरपोर्ट के रिकॉर्ड से जगतार तक पहुंच गई। सूत्र बताते हैं कि जगतार को एजेंसी ने रामामंडी से शॉपिंग करते अरेस्ट किया था। गांव के लोग बताते हैं कि यकीन नहीं किया जा सकता कि जगतार ऐसा हो सकता है। फैमिली में कोई भी आतंकवाद का पीड़ित नहीं है। 27 अक्टूबर को जगतार की शादी थी तो पूरे मोहल्ले को बुलाया था। लड़की नकोदर की रहने वाली है। जगतार ने पत्नी को इंग्लैंड साथ ले जाने के लिए जरूरी कागजात बनवाने थे, इसलिए वह इंडिया आया था और पकड़ा गया।