फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   छह स्कूलों पर केस दर्ज

छह स्कूलों पर केस दर्ज

Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
छह स्कूलों पर केस दर्ज
डीसी के आदेेशों को दिखाया ठेंगा, स्कूलों पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में प्रदूषण को देखते हुए डीसी ने सोमवार को आदेश जारी किए थे कि जिले के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल दस बजे लगेंगे। इसके बावजूद छह स्कूलों ने निर्देश का पालन नहीं किया। इसके बाद डीसी के आदेश पर इन स्कूलों के खिलाफ विभिन्न थानों में धारा-188 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, विभाग ने आगे भी यह प्रक्रिया जारी रखने का फैसला लिया है। हालांकि खरड़ ब्लॉक व डेराबस्सी ब्लॉक में भी स्कूल खुले थे, लेकिन उन स्कूलों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के मुताबिक, इलाके में बीते कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। धुंध की वजह से दृश्यता भी काफी कम हो गई थी। इस कारण जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद करवा दिया था। इसके बाद सोमवार को जब स्कूल खुले तो प्रशासन के ध्यान में आया कि मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में डीसी ने अपने मजिस्ट्रेट पावर का प्रयोग करते हुए सभी सरकारी, प्राइवेट व एडेड स्कूलों को चार दिन के लिए समय बदलने के आदेश दिए थे। ऐसे में सुबह दस से तीन बजे तक का समय तय किया गया था, लेकिन मंगलवार को प्रशासन के ध्यान में आया है कि कुछ स्कूल तय समय से पहले खुले थे। इसके बाद ने छह स्कूलों के खिलाफ विभिन्न थानों में धारा-188 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम आरपी सिंह ने बताया कि इन स्कूलों में सेक्टर-67 स्थित लर्निंग पाथ, मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, मिलेनियम स्कूल फेज-पांच, शिशु निकेतन स्कूल, फेज-1 शास्त्री मॉडल स्कूल, पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-69 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरड़ में नहीं हुई कार्रवाई
दूसरी तरफ खरड़ में मंगलवार को किसी भी स्कूल पर कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम अमनिंदर कौर बराड़ ने बताया कि सोमवार को देर शाम उन्हें आदेश मिले थे। ऐसे में उनकी तरफ से बुधवार से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंधी स्कूलों को आदेश दे दिए गए हैं।

डीसी के आदेश हवा में, पूर्व निर्धारित समय पर खुले निजी स्कूल
जीरकपुर। जिले की डीसी गुरप्रीत कौर सपरा के आदेशों का स्थानीय प्रशासन द्वारा पालन नहीं किया जा रहा। सोमवार को डीसी ने आदेश जारी कर निजी और सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया था। इसके तहत अगले चार दिन तक स्कूलों के लिए सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। इसका पालन न होने पर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। जीरकपुर थाना के एसएचओ पवन कुमार शर्मा ने कहा कि जरूरी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण मंगलवार को स्कूलों की जांच नहीं की गई। बुधवार सुबह पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियां लगाकर स्कूलों में चेकिंग की जाएगी। यदि कोई स्कूल 10 बजे से पहले खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed