फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   संशोधित: आल सेंटर: कश्मीरी छात्र की पिटाई

संशोधित: आल सेंटर: कश्मीरी छात्र की पिटाई

Thu, 21 Feb 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
संशोधित: आल सेंटर: कश्मीरी छात्र की पिटाई
आपत्तिजनक पोस्ट लाइक करने के आरोप में कश्मीरी छात्र की पिटाई
विज्ञापन


किसी छात्र ने सोशल मीडिया पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्ट
युवकों ने बल्लोंपुर में रहने वाले पीजी कश्मीरी छात्रों को निकालने की धमकी दी
पुलिस प्रशासन ने दिया सुरक्षा का भरोसा, मामले की जांच में जुटी
रात साढ़े 10 बजे कश्मीरी छात्रों को दो गाड़ियों में किया पठानकोट रवाना

अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू। सोशल मीडिया पर डाली गई एक आपत्तिजनक पोस्ट को लाइक करने के आरोप में यहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने कश्मीरी छात्र की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। इससे डरे हुए कश्मीरी छात्रों ने अपना सामान बांध लिया और घाटी जाने की गुजारिश की। पुलिस प्रशासन सूचना के बाद कश्मीरी छात्रों से मिले और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। लंबी बातचीत के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे दो गाड़ियों में कश्मीरी छात्रों को पठानकोट रवाना कर दिया गया।

इंजीनियरिंग कॉलेज गांव बल्लोंपुर के निकट बना है जबकि गांव में पीजी में 25 से 30 कश्मीरी छात्र रहते हैं। जानकारी के अनुसार किसी स्टूडेंट ने कुछ दिन पहले इंडियन आर्मी समेत देश के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी और इस पोस्ट पर लाइक करने वालों में कुछ स्टूडेंट्स उक्त कॉलेज के कश्मीरी छात्र बताए गए हैं। इस पर कुछ युवकों ने आपत्ति जताई और वे कॉलेज परिसर में पहुंच गए। उन्हें पोस्ट डालने वाला तो नहीं मिला लेकिन उन्होेंने पोस्ट को लाइक करने के आरोप में हॉस्टल में रह रहे एक कश्मीरी छात्र की पिटाई कर दी। इससे अन्य कश्मीरी छात्रों में खौफ पैदा हो गया और उन्होंने कश्मीर जाने के लिए अपना सामान बांध लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले-हम पोस्ट का पता लगाने में जुटे हैं
लालड़ू के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि वे इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं। हम पोस्ट का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। वह पोस्ट क्या थी। इसे पोस्ट किसने किया। कश्मीरी छात्रों ने इसे लाइक क्यों किया आदि सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम बोले-डरने की कोई जरूरत नहीं, हर कश्मीरी यहां सुरक्षित
एसडीएम डेराबस्सी पूजा सियाल ने गांव और कॉलेज का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने छात्रों से बात की और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। डरने की कोई बात नहीं है। कुछ छात्र घर जाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने उनके लिए परिवहन की व्यवस्था की है। जो यहां रहना चाहते हैं, उनकी सुरक्षा का जिम्मा हमारा है।

कश्मीरी छात्र का आरोप-गांव में भी धमकाया गया
सिविल इंजीनियरिंग के तीसरे सेमेस्टर के छात्र राजा हाफिज उल्लाह और मुजीब ने बताया कि गांव बल्लोंपुर में पीजी में रहने वाले कश्मीरी छात्रों को भी कुछ युवकों ने मंगलवार को धमकाया। इसके बाद हमने गांव छोड़ने का फैसला किया। इसकी जानकारी हमने पीजी मालिक को भी दी है।


पीजी मालिक बोले-दो साल से रह रहे कश्मीरी छात्र
पीजी मालिक पूर्व सैनिक बलबीर सिंह ने बताया कि कश्मीरी छात्र दो साल से यहां रह रहे हैं। मंगलवार दोपहर कुछ युवक आए और कश्मीरी छात्रों को पीजी से निकालने को कहा। उन्होंने युवकों को समझाकर वापस भेजा और कॉलेज मैनेजमेंट से बात कर कश्मीरी छात्रों को कॉलेज में भेज दिया। इसके बाद गांव की सरपंच के पति ज्ञान सिंह के साथ बुधवार को थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed