फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खरड़ शराब बरामद

खरड़ शराब बरामद

Tue, 01 Jan 2019 02:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
खरड़ शराब बरामद
अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल
विज्ञापन

खरड़। पुलिस चौकी सन्नी एनक्लेव ने अवैध शराब की 48 बोतलों समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि पुलिस चौकी सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 के इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह धालीवाल ने पुलिस पार्टी समेत खरड़-मोहाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निज्जर चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच उन्हें गुप्त सूचना मिली कि चंडीगढ़ की ओर से एक कार नंबर पीबी-65-एल-4500 में अवैध शराब आ रही है। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ की ओर से आ रही उक्त कार को रोक कर जब तलाशी ली तो कार से अवैध शराब की 48 बोतलें बरामद हुई, जिन पर सेल इन चंडीगढ़ लिखा हुआ था। पुलिस ने कार चालक से इस संबंधी परमिट मांगा, परंतु कार चालक परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने कार चालक कुलदीप सिंह पुत्र बुध सिंह निवासी गांव तोलेमाजरा को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई अवतार सिंह ने आरोपी कुलदीप सिंह को खरड़ अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल रिमांड में भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed