{"_id":"5c1558f1bdec22570b1a49ef","slug":"161544902897-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के खाते से निकले दो लाख केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के खाते से निकले दो लाख केस दर्ज
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भारतीय सेना के फौजी हुआ धोखाधड़ी का शिकार
- फौजी ने स्टेट साइबर क्राइम ब्रांच को लिखित में दी शिकायत
- सेना, गवर्नर, आरबीआई व मुख्यमंत्री को पत्र लिख लगाई इंसाफ की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। भारतीय सेना के एक फौजी के बैंक खाते से दो लाख रुपये निकलने का मामला सामने आया है। फौजी को इसका पता उस समय लगा जब उसके मोबाइल फोन पर इस संबंधी मैसेज आया। इसके बाद फौजी तुरंत बैंक पहुंचा। साथ ही बैंक खाते को बंद करवाया। इसके साथ ही उसने साइबर क्राइम थाने में इस संबंधी शिकायत दी। साथ ही अपने साथ हुई इसी ठगी के बारे में पंजाब के गवर्नर, मुख्यमंत्री, आरबीआई व आर्मी हेडक्वार्टर को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। साथ ही इंसाफ की गुहार लगाई है। फौजी ने कहा कि इस घटना से काफी आहत है। उसने बड़ी मेहनत से पैसे कमाए थे।
जानकारी के मुुताबिक इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में बूटा सिंह ने बताया कि वह गांव खुर्दा तहसील दसूहा जिला होशियारपुर का रहने वाला है। साथ ही इंडियन आर्मी में तैनात है। फौजी ने बताया कि उसका बैंक अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच गढ़दीवाला होशियारपुर में है। उसके खाते से 12 नवंबर को तीन बार एक लाख रुपये निकले। इस दौरान 40 हजार, 25 हजार और 35 हजार निकले। जबकि 13 नवंबर को एक लाख और निकल गए। इस दौरान छह बारी में पैसे निकाले गए हैं। जैसे ही उनके पास मोबाइल पर मैसेज आया तो उनको इस बारे में जानकारी मिली। इसके बाद वह तुरंत बैंक गए। बैंक की तरफ से जवाब दिया गया कि अब कुछ नहीं हो सकता है। इसके बाद उन्होंने अपना बैंक खाता बंद करवा दिया। फौजी ने बताया कि वह इस घटना से बड़ा आहत है। उसने इस संबंध में विभाग से उचित कार्रवाई की मांग की है। जिक्रयोग है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मोहाली में भी इस तरह का मामला आ चुका है। जब एक नामी रेस्टोरेंट गए लोगों से कार्ड क्लोनिंग हो गई थी। साथ ही कई लोगों के खातों से लाखों रुपये चले गए थे। इसी तरह एम नामी एयरलाइंस कंपनी के मुलाजिम के खाते से इसी तरह 70 हजार निकल गए थे।