{"_id":"5a6f7ee34f1c1ba5268b7350","slug":"161517256419-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहाज की टिकट बुकिंग के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहाज की टिकट बुकिंग के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
एयर टिकट बुकिंग के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी
सोहाना थाने की पुलिस ने पति-पत्नी पर दर्ज किया केस, आरोपी फरार
कनाडा की बुक करवाई थी टिकट, बिना बताए वापसी की टिकट करवाई कैंसिल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
टिकट बुकिंग के नाम पर करीब साढ़े तीन लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। सोहाना थाने की पुलिस ने दिलप्रीत निवासी फेज-दस की शिकायत पर बाज ट्रैवलर के प्रबंधक दंपति नवरूप सिंह व चरणप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस ने 420 व 406 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आरोपी दंपति ने किसी और व्यक्ति को ठगा तो नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी शिकायत में दिलप्रीत सिंह ने बताया कि उसके सास-ससुर ने कनाडा जाने के लिए आरोपियों की ट्रैवलर कंपनी के माध्यम से एयर टिकट की बुकिंग करवाई थी। इसके लिए उन्होंने कंपनी को तीन लाख 60 हजार रुपये दिए थे। जब उनके सास-ससुर कनाडा पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वह कनाडा में कुछ दिन और बिताएंगे। ऐसे में अपनी टिकट की तिथि बढ़वाने गए तो उनके ध्यान में आया कि टिकट पहले ही कैंसिल हो चुकी थी। उन्होंने इस संबंध में दामाद को बताया तो उन्होंने आरोपी ट्रैवलर से पूछताछ की, लेकिन ट्रैवलर ने उनकी सुनवाई नहीं की। कुछ दिन बाद उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जिक्रयोग है कि टिकट के नाम पर ठगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले फेज-11 में भी ऐसा केस सामने आया था। जब डीएसपी स्तर के एक अधिकारी को एयरलाइंस की फर्जी टिकट दे दी थी। साथ ही उनसे लाखों रुपये ठग लिए थे। इसकी पोल उस समय खुली थी, जब अधिकारी परिवार समेत एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। वहां पर उन्हें बताया गया था कि उनकी टिकटें फर्जी हैं।