फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Mon, 01 Jul 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत
लांडरां/बनूड़। बनूड़ से तेपला को जाते मार्ग पर स्थित गांव खलौर के पेट्रोल पंप के सामने टैंकर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सतवीर सिंह पुत्र सरवण सिंह वासी घड़ामा कलां थाना शंभू राजपुरा के रूप में हुई।
विज्ञापन

घटना रात्रि करीब 9 बजे घटी। सतवीर सिंह अपनी बाइक पर बनूड़ से तेपला मार्ग से होता हुआ अपने गांव जा रहा था। वह गांव खलौर के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो तेपला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने सीधी टक्कर मार दी। बताया जाता है कि टैंकर चालक किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था। हादसे में सतवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और टैंकर चालक मौके से टैंकर समेत फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को बनूड़ के कम्युनिटी सेहत केंद्र में पहुंचाया, जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के सरकारी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत हो गई। जांच अधिकारी और थाना बनूड़ के एएसआई राम कृष्ण ने बताया कि अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed