फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एक ही जमीन पर 9 बैंकों से लिया लोन

एक ही जमीन पर 9 बैंकों से लिया लोन

Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
एक ही जमीन पर 9 बैंकों से लिया लोन
खरड़। जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर सदर पुलिस खरड़ ने इलाहाबाद बैंक देसूमाजरा से कर्ज पास करवाकर बाद में किश्तें वापस न करने के आरोप में मनप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बैंक के सीनियर मैनेजर कलकार सिंह ने एसएसपी को शिकाशत दी थी कि मनप्रीत सिंह ने बैंक से 40 लाख रुपये खेतीबाड़ी लोन लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। मनप्रीत ने बैंक के पास अपनी 50 कनाल 16 मरले जमीन मार्टगेज-गिरवी करवाई थी। बैंक से लोन लेने के बाद मनप्रीत ने किश्तें देनी बंद कर दीं। बैंक ने नियमों अनुसार कर्जा एनपीए कर दिया और अपने वकील के माध्यम से मनप्रीत द्वारा मार्टगेज की गई 50 कनाल 16 मरले जमीन की वेरिफिकेशन करवाई तो पता लगा कि इस जमीन पर आठ अन्य बैंकों से कर्जा लिया हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच ईओ विंग से करवाई और उसके बाद मनप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed