{"_id":"5d094a088ebc3e2cc2024141","slug":"15608898501182-mohali-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डीएनए से तय होगा कि सेक्टर-82 में मिला शव किसका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अब डीएनए से तय होगा कि सेक्टर-82 में मिला शव किसका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सेक्टर-82 में हत्या के बाद जलाए गए व्यक्ति के अधजले शव पर भले ही यूपी के परिवार ने अपना दावा जताया है लेकिन पुलिस ने अब उक्त परिवार के मेंबरों व मृतक का डीएनए सैंपल लेने का फैसला लिया है। अगर दोनों का मिलान हुआ तो उसके बाद ही परिवार को शव दिया जाएगा। वरना पुलिस द्वारा अज्ञात समझकर शव का संस्कार करवा दिया जाएगा। ऐसे केस को पुलिस हलके में लेने के मूड में नहीं है। क्योंकि पंचकूला में अभी कुछ दिन पहले ऐसा ही एक केस आया था। जब एक परिवार ने लड़की के शव पर अपना दावा जताया था। लेकिन बाद में उनकी बेटी सामने आ गई थी जो कि जिंदा थी।
मंगलवार को मनौली में मिले अधजले युवक के शव का पोस्टमार्टम होना था। अज्ञात मिले शव को 72 घंटे तक पुलिस द्वारा पहचान के लिए रखा जाता है। साथ ही इस बारे में सभी पड़ोसी राज्यों व जिलों को सूचित किया था। वह समय अवधि मंगलवार को पूरी हो गई। लेकिन मोहाली के सिविल अस्पताल में जले हुए मृतक का पोस्टमार्टम नहीं होता है। ऐसे में एन मौके पर पोस्टमार्टम को टाल दिया गया। साथ ही अब बुधवार को पटियाला के मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहां पर ही सारी प्रक्रिया की जाएगी।