{"_id":"5d07f8e18ebc3e3d4a7f310a","slug":"156080354015-mohali-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई राज्यों में एटीएम कार्ड बदल लोगों को ठगने वाले इंटर स्टेट गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कई राज्यों में एटीएम कार्ड बदल लोगों को ठगने वाले इंटर स्टेट गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। ट्राइसिटी, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व दिल्ली में एटीएम में पैसे निकलवाने आने वाले लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाले गिरोह का मोहाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक शातिर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सतीश निवासी आलमगीरपुर जिला मुजफ्फराबाद यूपी हाल निवासी डड्डूमाजरा चंडीगढ़ के रूप में हुई है। यह दावा सोमवार को एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में माना है कि इस गिरोह में उसके कई और साथी भी शामिल थे। जिनमें से दो लोगों को पहले मोहाली व चंडीगढ़ पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सोनू को चंडीगढ़ पुलिस काबू कर चुकी है। कुलदीप सिंह उर्फ गुड्डू को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। आरोपियों के पकड़ में आने से जिले में हुई कई वारदातें सुलझी हैं।
वारदातों की बनाई हाफ सेंचुरी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने माना है कि वह चंडीगढ़, मोहाली, रोपड़, अंबाला, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और मेरठ आदि इलाकों में सक्रिय थे। उन्होंने पचास से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। जो राशि उन्होंने हासिल की लाखों में है। अब पुलिस उनकी ठगी के शिकार लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पूरी प्लानिंग के साथ ही वारदात को अंजाम देते थे। एटीएम में कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति या महिला पैसे निकलवाने के लिए आते थे तो वह उनकी मदद के लिए एटीएम में चले जाते थे। इस दौरान एटीएम कार्ड बदल देते थे। उनका पासवर्ड देख लेते थे। इसके बाद उनके खाते से पैसे निकालकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
मोहाली की ये वारदातें सुलझीं
आरोपी के पकड़े जाने से नयागांव में दर्ज एक केस हल हुआ। यहां पर आरोपी ने एटीएम से 450000 रुपये निकलवाए थे। मोहाली फेज-एक में 95000 हजार निकलवाने का केस भी हल हुआ है।
कार, ज्वैलरी व पांच एटीएम कार्ड बरामद
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ठगी मारे केसों में उसे 25000 नकद, पांच एटीएम, एक होंडा सिविक कार, दो सोने की अंगुठियां, एक सोने की चेन, एक चांदी का कड़ा भी बरामद हुआ है। गिरोह के मेंबर से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही केस हल होगा।
ऐसे खुली गिरोह की पोल
एसएसपी ने बताया कि इलाके में लगातार इस तरह कार्ड बदलकर ठगने के मामले सामने आ रहे थे। इसी दौरान डीएसपी साइबर क्राइम रूपिंदरदीप कौर सोही की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। उन्होंने एटीएम की रिकॉर्डिंग को आधार बनाकर केस की जांच शुरू की जिसके बाद आरोपी को काबू करने मेे सफलता हासिल की है।