फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सिंगर पर हमले के आरोपी थे प्रोफेशनल

सिंगर पर हमले के आरोपी थे प्रोफेशनल

Sat, 15 Jun 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
सिंगर पर हमले के आरोपी थे प्रोफेशनल
मोहाली। बलौंगी में वीरवार देर रात पंजाबी सिंगर बलताज खान (23) पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को लग रहा है कि हमला निजी दुश्मनी के चलते हुआ है। वहीं, वारदात को अंजाम प्रोफेशनल लोगों ने दिया है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर का दावा है कि जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा। हालांकि सिंगर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह अभी तक कोमा में ही है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि बलताज खान और संदीप कौर (35) दोनों करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर मिले थे। दोनों में दोस्ती हुई, जो प्रेम में बदल गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदीप कौर न्यूजीलैंड में रहती है। वह छह महीने पहले भी उससे मिलने इंडिया आई थी। उन दोनों ने इसी महीने शादी की थी, जिसके बाद से वह जलवायु विहार खरड़ में रह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक दोनों जल्द ही विदेश जाने की तैयारी में थे। हालांकि उसने पहले पति से तलाक नहीं लिया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदीप कौर कुरुक्षेत्र की रहने वाली है और उसके पहले ससुराल वाले भी वहीं के हैं।
विज्ञापन


सेाशल मीडिया पर बनाया था पेज
पुलिस जांच में सामने आया है कि बलताज गाने का शौकीन था। उसने सोशल मीडिया पर अपना एक पेज बनाया हुआ था। वह स्ट्रगलर गायक था। हालांकि उसने किसी तरह का कोई फीचर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को फेज-7 से खाना खाकर निकले थे तो हुआ हमला
सिंगर बलताज सिंह और उसकी पत्नी वीरवार रात को मोहाली फेज-7 में आए हुए थे। उन्होंने वहां पर खाना खाया। फिर फेज-3बी2 गए। इसके बाद घर जाते समय वह बलौंगी में आम खरीदने के लिए रुके तो बलताज पर फायरिंग कर दी गई। उसे तीन गोलियां लगी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे फेज-6 एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


पत्नी ने मित्रों पर जताया संदेह
संदीप कौर हमले के लिए बलताज के दोस्तों को ही जिम्मेदार ठहरा रही हैं। उसका कहना है कि उसके जानकार ही ऐसा कर सकते हैं। पुलिस उसके सारे दोस्तों का रिकॉर्ड इकट्ठा कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed