{"_id":"5cfec389bdec2207786bb25b","slug":"156020006414-mohali-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में तेल कम पेट्रोल डालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार में तेल कम पेट्रोल डालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। गर्ल्स स्कूल के सामने वाले पेट्रोल पंप पर कार में कम तेल डालने को लेकर चालक और पेट्रोल पंप के कारिंदों में विवाद हो गया। इस दौरान पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर निवासी सुमित सूद ने बताया कि वह पंप पर पेट्रोल डलवाने गया। उसने कारिंदे को कार में से 500 रुपये का पेट्रोल डालने के लिए कहा। उसने बताया कि कारिंदा 150 रुपये का पेट्रोल डालकर रुक गया। उसने 500 का पेट्रोल डालने की बात कही तो कारिंद ने चकमा देने के लिए कहा कि उसकी कार की खिड़की खुली है। वह खिड़की बंद करने लगा तो कारिंदे ने पेट्रोल डालते हुए रीडिंग को 350 पर रोक दिया और कहा कि 500 रुपये का तेल डाल दिया। सुमित ने कहा कि कारिंदे ने दावा किया कि उसने पहले 150 और दोबारा से मीटर शुरू 350 रुपये का पेट्रोल डाला है, आरोप है कि कारिंदे ने दोबारा से मीटर शुरू ही नहीं किया, बल्कि 150 के बाद ही 350 रुपये पर बंद कर दिया। सुमित ने मशीन के अंदर लगा मीटर दिखाने को कहा तो पंप के मैनेजर और कारिंदे ने कहा कि अंदर का मीटर खराब है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंप के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग तथा जारी किए बिल की जांच की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर बनती कार्रवाई करने का भरोसा दिया। दूसरी तरफ पंप के मालिक जोगिंद्र सिंह ने कारिंदे द्वारा तेल कम डाले जाने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि कार चालक को गलती लगी है।