{"_id":"5cf97800bdec22076f512935","slug":"1559853050155000-mohali-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइपिस्ट 5000 की रिश्वत लेते काबू, एएसआई फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टाइपिस्ट 5000 की रिश्वत लेते काबू, एएसआई फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली/खरड़। विजिलेंस टीम ने वीरवार शाम को सन्नी एनक्लेव स्थित पुलिस चौकी में दबिश देकर एक टाइपिस्ट को रिश्वत लेते काबू किया है, जबकि एएसआई फरार हो गया। आरोप है कि वह एक महिला से धोखाधड़ी के केस में चार्जशीट फाइल करने के बदले में रिश्वत मांग रहे थे। महिला के बेटे ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई, एएसआई केवल सिंह फरार है। दोनों पर विजिलेंस के फेज-8 थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि उसकी माता ने 2017 में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। उस केेस का जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह है। वह उनसे उस केस में कोर्ट में चार्जशीट फाइल करने के लिए दस हजार रुपये मांग रहा था। बाद में दोनों पक्षों में पांच हजार रुपये में समझौता हुआ था। वीरवार को नरेश कुमार विजिलेंस टीम के साथ सन्नी एनक्लेव की चौकी में केवल सिंह को पैसे देने गए। विजिलेंस टीम की अगुवाई इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह कर रहे थे। जब वह वहां पहुंचे तो एएसआई केवल सिंह नहीं मिला। नरेश कुमार ने एएसआई को कॉल की तो उसने कहा कि वह पैसे वहां पर बैठे टाइपिस्ट सरबजीत को पकड़ा दे। सरबजीत एक प्राइवेट आदमी है, जिसे उन्होंने काम पर रखा हुआ था। नरेश कुमार ने पैसे सरबजीत सिंह को जैसे ही पकड़वाए तो विजिलेंस ने सरबजीत को दबोच लिया। विजिलेंस का दावा है कि एएसआई को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।