{"_id":"5cf58462bdec22071a389fdd","slug":"155959407818-mohali-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला करने के आरोपी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चाकू से हमला करने के आरोपी पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। रविवार रात को अरुण नामक युवक को चाकू से हमला कर घायल करने के आरोपी कीर्ति नामक युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। झगड़े के दौरान बीचबचाव करने के चलते कीर्ति ने अरुण पर जानलेवा हमला किया था। पीजीआई में उपचाराधीन अरुण की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसके होश में आने पर पुलिस बयान दर्ज करेगी।
रविवार रात को अरुण पर जानलेवा हमला करने का आरोपी कीर्ति जनता कालोनी में अपने घर के पास दुकान से सामान लेने गया। दुकानदार ने बकाया उधार न देने के कारण उसे सामान देने से मना कर दिया। बताया जाता है कि इससे गुस्साए कीर्ति ने दुकान में रखे दूध के क्रेट को उठाकर पटक दिया और दुकानदार से हाथापाई करने लगा। इसी दौरान कीर्ति का पड़ोसी अरुण वहां आया और बीचबचाव करते हुए कीर्ति को समझाने की कोशिश की। इस पर कीर्ति की अरुण से बहस हो गई। इसके बाद कीर्ति अपने घर गया और चाकू से अरुण पर 5-6 वार किए। अरुण की गर्दन पर 7, वक्खी में 7 और रीढ़ की हड्डी के पास 5 टांके लगाए गए हैं।
कोट्स
आरोपी के खिलाफ पहले भी कोई आपराधिक मामला थाने में दर्ज है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोपी अभी फरार है और उसका पुराना रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। जिसके बाद उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- गुरवंत सिंह, नयागांव थाना प्रभारी।