फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत
जीरकपुर। एयरोसिटी रोड के नजदीक नारायणगढ़ झुग्गियां गांव में शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नारायणगढ़ झुग्गियां के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल की आंगनबाड़ी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की उन्नति पुत्री संजय कुमार जो घर से स्कूल में आई थी और करीब 10 बजे प्रबंधन की जानकारी के बिना ही गेट से बाहर निकल गई। इसी दौरान एक रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के नीचे आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने शव को डेराबस्सी स्थित सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है।

पुलिस अधिकारी एसआई जशनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ ट्रक के नंबर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। मामले में आंगनबाड़ी प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि बच्ची बाहर कैसे निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed