फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पिस्तौल के बल पर 1.60 लाख रुपये की लूट

पिस्तौल के बल पर 1.60 लाख रुपये की लूट

Fri, 31 May 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर 1.60 लाख रुपये की लूट
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू में एक लॉटरी की दुकान में चार लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की और दुकानदार से मारपीट कर उसे जख्मी कर पिस्तौल के बल पर 1.60 लाख रुपये व चेन लूट ली। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी के बाद चंडीगढ़ सेक्टर-32 जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार पुत्र बहादुर सिंह वासी अंबाला पंजाब सरकार की मंजूरशुदा ऑनलाइन लॉटरी का काम करता है। तफ्तीश अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह को दिए बयान में जितेंद्र ने बताया कि वह दुकान पर मौजूद था। इस बीच बुधवार शाम करीब 6 बजे उदय पाल सिंह पुत्र धीर सिंह जो अपनी बहन के पास लालड़ू में रहता है, अपने तीन साथियों के साथ आया। उसके पास एक पिस्तौल थी जबकि अन्यों के पास बेसबॉल बैट, रॉड और तलवार थी। जतिंदर ने बताया कि आते ही उन्होंने दुकान में रखे कंप्यूटर का मॉनिटर समेत अन्य सामान तोड़ दिया और उसके गल्ले से 10000 रुपये निकालने के अलावा उसकी जेब से भी डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए और उसकी सोने की चेन भी छीन ली। उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। जितेंद्र ने हमले के पीछे वजह से अनभिज्ञता जताई। घायल की आंख, बाजू और घुटनों पर चोटें आई हैं। पुलिस ने उसके बयान पर उदय पाल और उसके तीन नामालूम साथियों के खिलाफ आईपीसी 379 बी, 452, 323, 506 व 427 के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed