फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नौकरी की तलाश में आई युवती से होटल में दुष्कर्म

नौकरी की तलाश में आई युवती से होटल में दुष्कर्म

Fri, 24 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
नौकरी की तलाश में आई युवती से होटल में दुष्कर्म
मोहाली। फेज-1 के एक होटल में हरियाणा निवासी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को नौकरी दिलाने का बहाना लगाकर एक होटल में ले गया, जहां पर उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था। पीड़िता ने इस संबंध में फेज-1 के पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने स्वर्ण सिंह निवासी मुक्तसर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। वह गत माह मोहाली में नौकरी की तलाश में आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्वर्ण सिंह से हुई। उसे नौकरी की तलाश थी। ऐसे में स्वर्ण सिंह ने उसकी मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उसे 21 मई को मोहाली में बुलाया। वह स्वर्ण सिंह से पीटीए चौक पर मिली। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसकी मीटिंग एक महिला से करवा देगा, जो उसे नौकरी तलाशने में मदद करेगी। वह, करीब एक घंटे तक वहां पर रुके। इस दौरान उसने कहा कि महिला उसे मिलने के लिए फेज-1 के होटल में बुला रही है। इसके बाद वह होटल में चले गए, जहां आरोपी होटल के एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी धमकियां देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed