फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पुलिसकर्मी से मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज

पुलिसकर्मी से मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज

Thu, 23 May 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज
मोहाली। पिता-पुत्र व उनके रिश्तेदार द्वारा पुलिस मुलाजिम से दुर्व्यवहार और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में फेज-8 के थाने में पुलिस ने 3 लोगों नितिन अग्रवाल, उसके पिता सुरिंदर अग्रवाल व उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में एसडीएम मोहाली ने शिकायत दी थी। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

एक मैट्रीमोनियल केस में अदालत ने एक महिला के पक्ष में आदेश दिया था। इस केस से जुड़े आदेश का पालन करवाने के लिए फेज-8 के थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर एएसआई वलायती राम सेक्टर-69 में गए थे। एएसआई ने कहा कि जैफी नाम की महिला का उसके पति नितिन अग्रवाल के साथ मैट्रीमोनियल विवाद था। कोर्ट ने नितिन अग्रवाल के घर में जैफी को जगह देेने के लिए कहा था। जब पुलिस पार्टी नितिन अग्रवाल के घर गई तो नितिन, उसके पिता सुरिंदर अग्रवाल और उनके एक अन्य रिश्तेदार ने पुलिस पार्टी से दुर्व्यवहार व मारपीट की। इसमें वह घायल हो गए। उसने इस संबंध में अदालत को बताया, जिसके बाद केस दर्ज करने की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed