फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दुबई से आई फ्लाइट से 1.14 करोड़ का सोना बरामद

दुबई से आई फ्लाइट से 1.14 करोड़ का सोना बरामद

Wed, 17 Apr 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
दुबई से आई फ्लाइट से 1.14 करोड़ का सोना बरामद
मोहाली। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आई एक फ्लाइट से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को 3.5 किलोग्राम सोना बरामद किया है जोकि सोने के तीन बिस्कुट के रूप में था। अभी यह पता नहीं चल पाया कि फ्लाइट में सोना कौन लेकर आया था।
विज्ञापन

कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को करीब 12 बजे दुबई से फ्लाइट आई। विभाग की टीम ने जहाज के अंदर जांच की तो सीट नंबर 22 एफ के पास छिपाकर सोना रखा हुआ था। इसकी कीमत 1.14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। एयरपोर्ट थाने के एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि कस्टम विभाग ने सोने को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर पहले भी पकड़ा गया है सोना
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सोना पकड़े जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 28 मार्च को 2940 ग्राम सोने के साथ अमृतसर निवासी को गिरफ्तार किया गया था। सोने की कीमत 95 लाख रुपये थी। यह कार्रवाई डीआरआई की टीम ने की थी। इसी तरह 19 मार्च 2019 को 14 लाख के कैनेडियन डालर समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। एक फरवरी को भी 42 लाख का सोना पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed