फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जमानत पर आकर फिर कर रहा था नशे की तस्करी, डग मनी समेत गिरफतार

जमानत पर आकर फिर कर रहा था नशे की तस्करी, डग मनी समेत गिरफतार

Mon, 08 Apr 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 08 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
जमानत पर आकर फिर कर रहा था नशे की तस्करी, डग मनी समेत गिरफतार
जमानत पर आकर कर रहा था नशे की तस्करी, ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

दस हजार लोमोटिल की गोलियां बरामद, पहले भी दर्ज है आरोपी पर मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एसटीएफ ने एक व्यक्ति को नशे की गोलियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी से 38100 की ड्रग मनी भी बरामद की है। आरोपी को पहले भी नशे के गोलियों की तस्करी में पकड़ा जा चुका है। आरोपी की पहचान बलबीर चंद (43) निवासी बडाला रोड खरड़ के रूप में हुई है।
एआईजी रोपड़ रेंज हरप्रीत सिंह ने बताया कि एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी बांसा वाली चुंगी के पास नशे की गोलियां व अन्य सामान ग्राहक को देने के लिए आ रहा है। एसटीएफ ने नाकाबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। एसपी देव सिंह की मौजूदगी में आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें से 10 हजार लोमोटिल नशे की गोलियां और 20 नशीली दवा की शीशियां एलटोरेक्स टी बरामद हुईं। उसके पास से 38100 की ड्रग मनी भी बरामद की गई। इस संबंध में थाना सिटी खरड़ में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पहले नश किया, फिर करने लगा तस्करी
आरोपी बलबीर चंद उर्फ काका खरड़ मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। इसके बाद वह भुक्की खाने लग पड़ा। दो साल तक लगातार नशे की गोलियां खाने के बाद वह इनका आदि बन गया। इसके बाद वह नशे की गोलियों की तस्करी में लग गया। साल 2018 में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया और फिर से नशे की गोलियां आदि की तस्करी में लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed