{"_id":"5aac21144f1c1bc4758b5be6","slug":"151521230100-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न नयागांव का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन उत्पीड़न नयागांव का मामला
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न की शिकार बच्ची चार घंटे तक भटकती रही खरड़ अस्पताल में
परिजनों का आरोप-मेडिकल करने वाली डॉक्टर ने भी किया प्रताड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़ ।
नयागांव में यौन उत्पीड़न की शिकार सात साल की बच्ची को मेडिकल के लिए वीरवार शाम करीब पांच बजे खरड़ सरकारी अस्पताल लाया गया। बच्ची का मेडिकल करने के लिए तीन डाक्टरों की एक टीम बनाई गई, जिसमें डॉक्टर कमलजीत कौर, डाक्टर सोनिया गुलाटी और डॉक्टर पुनीत शामिल थे। उन्होंने बच्ची का मेडिकल किया और सैंपल लैब भेज दिए। कागजी कार्रवाई के बाद बच्ची माता-पिता के साथ रात नौ बजे घर वापस चली गई।
डॉक्टर कमलजीत कौर ने अपनी रिपोर्ट वीरवार को पूरी नहीं की। उनका कहना था कि सर्टिफिकेट में बच्ची की जन्म तिथि देखने के बाद ही वह तय करेंगी कि वह नाबालिग है या नहीं। परेशान माता-पिता अपनी बच्ची के साथ शुक्रवार सुबह स्कूल से सर्टिफिकेट जारी करवा कर दोपहर 12 बजे खरड़ अस्पताल पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर कमलजीत कौर उन्हें देखते ही नाराज हो गईं और कहा कि वह देर से अस्पताल क्यों आए। इसके बाद वह दो बजे तक उन्हें अस्पताल में ही इधर उधर घुमाती रही। दो बजे डॉक्टर कमलजीत कौर ने कहा कि उसकी ड्यूटी खत्म हो चुकी है और वह घर जा रही है। पीड़ित परिवार के साथ आए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपिंदर कुमार ने जब इस बारे में खरड़ अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर सुरिंदर सिंह से बात की तो उन्होंने तुरंत फोन करके डाक्टर कमलजीत कौर को इस बारे में कार्रवाई पूरी करने को कहा। अपनी शिकायत होने के नाराज डॉक्टर कमलजीत कौर पीड़ित परिवार पर अपना गुस्सा निकालने लगी। वह लेबर रूम के निकट नर्सिंग रूम में कई बार पीड़ित बच्ची के माता-पिता से ऊंची आवाज में बात करती देखी गई। यहां तक कि उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपिंदर कुमार को भी कमरे से बाहर जाने को कहा।
खरड़ अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि बच्ची के मेडिकल के बाद सैंपल केमिकल लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- सरकारी अस्पताल खरड़ में रेप पीड़ित नाबालिग लड़की का पिता बबलू व मां प्रीति।फोटो नंबर- 16 खरड़-फोटो नंबर 6