फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार

जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार

Tue, 05 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
जगदीश टाइटलर व सज्जन कुमार
टाईटलर व सज्जन कुमार को मारने की प्लानिंग भी विदेश से रची गई थी
विज्ञापन

पुलिस ने चालान में 11 ऐसे लोगों का किया जिक्र जो कि विदेशों में बैठे हैं


- पुलिस के पास नहीं है आरोपियों के पते, पकड़े जाने पर पेश करेंगे सप्लीमेंट्री चालान
- पकड़े गए 11 लोगों के खिलाफ चालान पेश, अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सीनियर कांग्रेस नेता जगदीश टाईटलर व सज्जन कुमार को मारने की नाकाम योजना भी दूर विदेशों में बैठे कट्टरपंथियों ने ही रची थी। हालांकि, इसमें वह कामयाब नहीं हो पाए थे। इससे पहले ही उनके द्वारा इस काम के लिए भेजे गए आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए थे। इस बात का इशारा सोमवार को करीब छह महीने पहले गिरफ्तार किए गए बब्बर खालसा से संबंधित कुल 11 आरोपियों के खिलाफ पेश किए चालान से हो गया है। क्योंकि पुलिस ने चालान में 11 ऐसे लोगों की भी जिक्र किया है। जो कि विदेशों में बैठे हैं। वहीं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने अदालत में साफ कहा है कि जब आरोपी पकड़े जाएंगे तो बाद में सप्लीमेंट्री चालान पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक यह मामला करीब छह महीने पुराना है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। इसी बीच मोहाली पुलिस समेत अन्य जिलों की पुलिस ने कई आरोपियों को काबू किया था। यह पहला मौका था जब एक महिला को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की थी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन फेज-1 मोहाली केस दर्ज किया गया था। इन आरोपियों में अमृतपाल कौर उर्फ अमृत, हरवरिन्द्र सिंह, रणदीप सिंह, जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, परमिन्द्र सिंह, रमनदीप सिंह, गौरव कुमार, सुखप्रीत सिंह, तरसेम सिंह, मोहकम सिंह के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इन 11 आरोपियों के खिलाफ अनलॉफुल एक्टिविटीज अमैंडमैंट ऑडर्स एक्ट की धाराओं 17, 18, 19, 20, 38 व आर्म्स एक्ट की धाराओं 25-54-59 के तहत चालन पेश किया।
विज्ञापन


27 लोगों को बनाया गवाह
पुलिस की ओर से इस मामले में कुल 135 पन्नों का चालान पेश किया है। इसमें सारी वारदात को विस्तार से बताया गया है। इतना ही नहीं अदालत में पुलिस की कहानी कमजोर न पडे़। इसके लिए पुलिस की तरफ से इस मामले में 27 लोगों को गवाह बनाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि गवाह आरोपियों की सारी पोल अदालत में खोल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आरोपी है विदेशों में
11 लोगों का एफआईआर में कोई जिक्र नहीं है। पुलिस ने चालान में इनका नाम जोड़ा है। इनमें कुलवंत सिंह यूएसए, दिलावर सिंह आबूधाबी, फतेह सिंह साऊथ अफ्रीका, जरनैल सिंह ढिल्लों जर्मन, जरनैल सिंह साऊथ अफ्रीका, भिन्दर सिंह साऊथ अफ्रीका, जरनैल सिंह दुबई, सुरिन्द्र सिंह पुर्तगाल, सुरिन्द्र सिंह बब्बर यूके., रेशम सिंह बब्बर जर्मनी चीफ बीकेजी, अमनदीप सिंह उर्फ अमन जर्मनी शामिल है। पुलिस के पास इनके एड्रेस नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अगर इनकी गिरफ्तारी हो जाती है तो इन आरोपियों के खिलाफ बाद में सप्लीमेंट्री चालान पेश किया जाएगा।


फेसबुक व सोशल मीडिया से आए थे संपर्क में:
30 मई को पुलिस के सीआईए स्टाफ ने फेज-6 मोहाली तथा अन्य कई स्थानों से बब्बर खालसा से संबंधित एक महिला सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों पर आरोप था कि वे खालिस्तान जिंदाबाद ग्रुप बनाकर कर फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पाकिस्तान व उसके अलग-अलग पूर्वी देशों तथा यूके के कट्टरपंथी नौजवानों को एकत्र करने में जुटे हुए थे। इसके अलावा सीनियर कांग्रेसी नेता जगदीश टाईटलर, सज्जन कुमार तथा एक शिवसेना नेता उनके निशाने पर थे। इसके अलावा बरगाड़ी बेअदबी कांड को अंजाम देने वाले व्यक्ति भी इनके निशाने पर थे। अदालत ने केस की सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 दिसंबर निश्चित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed