फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मेडिकल स्टोर्स पर छापा, पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद

मेडिकल स्टोर्स पर छापा, पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद

Wed, 24 Apr 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर्स पर छापा, पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद
मेडिकल स्टोर्स पर छापा, पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद
विज्ञापन

खरड़। पंजाब सरकार द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स इलेक्शन ड्यूटी टीम ने मंगलवार को कई मेडिकल स्टोर्स समेत एक प्राइवेट अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर से पाबंदीशुदा दवाइयां बरामद हुईं। टीम इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह व ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. नवदीप कौर ने बताया कि भूरू चौक खरड़ पर स्थित गुप्ता मेडिकल स्टोर से पाबंदीशुदा अंग्रेजी दवाइयों के 31 पत्ते बरामद हुए हैं, जिन्हें विभाग ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल स्टोर का पूरा रिकार्ड चेक किया है। उन्होंने बताया कि शर्मा अस्पताल खरड़ में चल रहे मेडिकल स्टोर के रिकार्ड की भी जांच की गई। जांच में सामने आया कि अस्पताल प्रबंधकों द्वारा शेड्यूल केस में मेडिकल स्टोर चलाया जा रहा है जबकि मेडिकल स्टोर का उनके पास लाइसेंस नहीं था। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि अस्पताल के प्रबंधकों को एक सप्ताह के अंदर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस अप्लाई करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed