फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : पीरमुच्छल्ला की झुग्गियों में रहने वाला लापता हुआ नाबालिग खुद ही घर पहुंचा..

जीरकपुर : पीरमुच्छल्ला की झुग्गियों में रहने वाला लापता हुआ नाबालिग खुद ही घर पहुंचा..

Thu, 07 Feb 2019 06:57 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : पीरमुच्छल्ला की झुग्गियों में रहने वाला लापता हुआ नाबालिग खुद ही घर पहुंचा..
- मुंबई जा रहा था और रास्ते में मोबाइल-पर्स हुआ चोरी
विज्ञापन

- पैसे न होने की सूरत में वापस घर लौटा

अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पीरमुच्छल्ला के एक मॉल में बतौर ऑफिस बॉय काम करने वाला नाबालिग रजनीश बीते शनिवार को सैलरी मिलने के बाद पहले अंबाला और फिर वहां से मुंबई जाने वाली ट्रेन की टिकट लेकर उसमें सवार हो गया। रास्ते में किसी ने उसका मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया, जिसके बाद पैसे न होने की सूरत में मंगलवार की शाम को वापस जीरकपुर पहुंच गया। ये बयान रजनीश ने बुधवार को डेराबस्सी की अदालत में दर्ज करवाए। बयान में नाबालिग रजनीश ने बताया कि बीती 1 फरवरी को सैलरी मिल गई, जिसके अगले दिन शनिवार को ऑफिस से छुट्टी के बाद जीरकपुर बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां से बस पकड़कर सीधा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन जा पहुंचा, इसके बाद स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन की टिकट लेकर उसमें सवार हो गया। रजनीश ने आगे बताया सफर के दौरान उसकी आंख लग गई और जब नींद खुली तो देखा कि जेब में पड़ा मोबाइल फोन और पर्स गायब था, लेकिन तब रजनीश दिल्ली में था। दूसरी ओर, मोबाइल फोन और पर्स चोरी होने की सूरत में रजनीश ट्रेन छोड़कर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतर गया और अगले 2 दिनों तक दिल्ली में ही भटकता रहा। मंगलवार को रजनीश ने किसी से फोन मांगकर परिजनों को सूचित किया, जो तुरन्त दिल्ली पहुंचे और रजनीश को वापस ले आए।

रजनीश शनिवार को ऑफिस की छुटटी के बाद हो गया था लापता :
गौरतलब है कि शनिवार को झुग्गियों में रहने वाला रजनीश ऑफिस से छुट्टी के बाद अचानक लापता हो गया, जिसके परिजनों ने आरोप लगाया कि रजनीश को ऑफिस वालों ने गायब किया है। सोमवार को परिजनों ने भारी संख्या में ट्राइसिटी प्लाजा मॉल को घेर लिया और रजनीश के ऑफिस में जबरदस्ती घुसकर तोड़फोड़ करते हुए महिला कर्मचारी की पिटाई कर दी थी। दूसरी ओर, मामले की सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिन्होंने मॉल में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को तितर-बितर करते हुए इलाके को खाली करवा दिया। वहीं, बाद में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


कोट्स
बीते शनिवार को रजनीश ऑफिस की छुट्टी के बाद सीधा अंबाला स्टेशन पहुंचा, जहां से वह मुंबई की ट्रेन में सवार हो गया। वहीं, रास्ते में उसका पर्स-मोबाइल फोन किसी ने चोरी कर लिया। अपना सारे पैसे चोरी होने सूरत में उसने परिजनों से संपर्क साधकर वापस घर लौट आया। रजनीशनको बुधवार अदालत में पेश किया, जहां 164 के बयान होने के बाद रजनीश को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गुलशन कुमार, एएसआई, पुलिस थाना ढकोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed